फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण सात ट्रेनें रद्द

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष पर कोहरे ने पहले से बिगड़े रेल संचालन को और बिगाड़ दिया। पहले से देरी से चल रही ट्रेनें और अधिक देरी से चलीं। ऐसे में यात्रियों को ठिठुरन भरी सर्दी में खासी परेशानी हुई। वहीं रेल प्रशासन ने सात ट्रेनों को रद्द कर दिया। गौरतलब है कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पहले से बिगड़ा हुआ है। इसके चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्री प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अप लाइन की रद्द ट्रेनें
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस और ऊंचाहर एक्सप्रेस।

डाउन लाइन की रद ट्रेनें
जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस और ऊंचाहर एक्सप्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें