फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश को लेकर फायरिंग सात लोग घायल

Wed, 11 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानी की रंजिश के चलते ग्राम कटौरा में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में प्रधान पक्ष के सात लोग घायल हो गए। चार घायलों को जिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम कटौरा में वर्तमान में प्रेमचंद्र यादव ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधानी के चुनाव के समय से ही उनकी रंजिश रामगोपाल पक्ष से चली आ रही है। होली पर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह किसी बात पर दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे प्रधान पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेमचंद्र प्रधान के पुत्र सूरज व जोगेश के अलावा नीलेश, संटू, फज्जू, राजकुमार शामिल हैं।

सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई और घायलों को अस्पताल लेकर आई। गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव ने विपिन, श्रीनिवास व सोमेश, दिलाशाराम, रामनरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें