फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चाय में मिला कर दे रहे थे मेडिकल स्वामी को धीमा जहर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के कटरा बाजार स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक को दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रश्मि अग्रवाल पत्नी अखिलेश अग्रवाल निवासी खत्राना मोहल्ला ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें लिखा है कि कटरा बाजार में नैना मेडिकल के नाम से उसकी दुकान है। 10 जनवरी को जब वह दुकान से आए चाय के थर्मस को साफ कर रही थी, तभी उसकी नजर थर्मस में चिपकी गोलियों पर पड़ी। संदेह होने पर उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो उसमें दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी चाय में कुछ गोलियां मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने चाय में नींद की गोलियां मिलाईं थी और यह कार्य वह विगत कई दिनों से कर रहे हैं। इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में एक तहरीर दी। इसमें जान से मारने की नीयत से चाय में नींद की गोलियां पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी रिषभ यादव निवासी यादव कॉलोनी और अनुराग यादव निवासी शंभूनगर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें