फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में शुरु हुआ सीरो सर्वे, एंटी बॉडी जांच को मेरठ भेजे सैंपल

विज्ञापन
सीरो सर्वें के लिए नमूना लेती स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर आने से पूर्व जनपद में सीरो सर्वे शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रक्त के सैंपल लिए। पहले दिन सर्वे के लिए 234 लोगों को रक्त सैंपल लिए गए। कितने लोगों में एंटीबॉडी बनीं, इसकी जांच के लिए सैंपल को मेरठ की लैब में भेजा गया है। यह सर्वे जनपद में दो दिन तक 32 क्षेत्रों में चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर निकल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग सर्वे करा रहा है कि कितने लोग कोरोना से प्रभावित हुए। कोरोना संक्रमित होने के बाद कितने लोगों में एंटीबॉडी बनीं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें सर्वे के लिए 32 क्षेत्रों में निकलीं हैं। देहात और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर महिला, पुरुषों के सैंपल लिए। पहले दिन 234 सैंपल लिए गए। लोगों से सहमति पत्र भरवाए गए। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सीरो सर्वे शुरू हो गया है। इसमें एंटीबॉडी की जांच की जाएगी कि कितने लोग कोरोना से प्रभावित हुई है। यह सर्वे सभी जगह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें