टूंडला। रक्षाबंधन के भद्राकाल में होने पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद ही था। इसके चलते बहन और भाइयों का अधिकतर आवागम शुरू हुआ तो जाम के हालात होने लगे। इसको लेकर शाम चार बजे सीओ राजेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी अनुज राणा सुभाष चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाले हुए थे। इसी बीच सुभाष चौराहे पर भाई के आने का इंतजार कर रहीं रौली निवासी नगला राधेलाल पुलिस अधिकारियों की सूनी कलाई देख उनके पास पहुंची और उन्हें राखी बांधी। राखी बंधने के बाद दोनों अधिकारियों ने रौली को सुखमय जीवन का आशीर्वाद और उपहार देकर सुरक्षा का भरोसा भी दिया। इसके बाद अन्य युवतियों व महिलाओं ने थाने जाकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।