फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले की सभी कांच इकाइयों को ध्यान में रख कर तैयार होगी सैक्टोरियल गाइड लाइन

Sun, 05 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीसीडा के औद्याोगिक आस्थान ही नहीं बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित इकाइयों को भी सैक्टोरियल गाइड लाइन शामिल कर लिया गया है। ऐसा मंडलायुक्त की आपत्ति के बाद हुआ है। अब सभी इकाइयों को सैक्टोरियल गाइड लाइन के दायरे में रखा जाएगा।
जिले के मक्खनपुर, टूंडला और मिनी औद्योगिक आस्थान के अलावा फिरोजाबाद नगला भाऊ में संचालित कांच इकाइयां भी सैक्टोरियल गाइड लाइन के दायरे में होंगी। पूर्व में यूपीसीडा के आस्थान में संचालित इकाइयों को ही फोकस में रख कर सैक्टोरियल गाइड तैयार की जा रही थी। लेकिन बीते शुक्रवार को हुई टीटीजेड की बैठक में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इस पर आपत्ति जताई थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर अब जिले के अलग-अलग हिस्सों में संचालित समूचे कांच उद्योग व अन्य इकाइयों को ध्यान में रखते हुए सैक्टोरियल गाइड तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन क्षेत्रों में संचालित सभी 199 इकाइयों होगी दायरे में-
मक्खनपुर में संचालित कांच इकाइयां 22
फिरोजाबाद में संचालित कांच इकाइयां- 109
उसायनी एवं जलेसर पर संचालित इकाइयां- 68

नीरी के सर्वे को जरूरी डाटा होगा तैयार-
सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने से पूर्व नीरी द्वारा सर्वे की कार्रवाई पूरी कराने की कोशिश होगी। सर्वे में मक्खनपुर, फिरोजाबाद और जलेसर रोड और उसायनी पर संचालित इकाइयों का भी डाटा तैयार होगा।
-
अधिकारी की बात-
टीटीजेड द्वारा सभी तरह की इकाइयों के दृष्टिगत सैक्टोरियल गाइड तैयार कराने के निर्देश मिले हैं। ताकि शिफ्टिंग वाली इकाइयों के जल्द राहत दी जा सके।
दुष्यंत कुमार उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें