जिला पंचायत के पांच एवं क्षेत्र पंचायत के 121 वार्डों का जिले में इजाफा होगा। परिसीमन के बाद पंचायती राज विभाग ने हरी झंडी देने की तैयारी कर ली। 27 मार्च को इसका प्रकाशन होगा। जिले में 64 पंचायतों की बढ़ोत्तरी पहले कर दी गई थी। इसी के साथ पंचायत चुनाव की सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही थी। क्षेत्र पंचायत के वार्डों का निर्धारण पहले कर लिया था। अब जिला पंचायत के वार्ड बनाने की शुरूआत अरांव ब्लाक से की गई है। अरांव में आंशिक जसराना को मिलाकर तीन, जसराना में एका को मिलाकर तीन वार्ड बनेंगे। एका में चार वार्ड तथा हाथवंत में तीन वार्ड बनेंगे। फीरोजाबाद एवं टूंडला ब्लाक को मिलाकर करीब नौ वार्ड बनेंगे। नारखी में चार वार्ड बनेंगे। शिकोहाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में चार-चार वार्ड बनेंगे। क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या सर्वाधिक फीरोजाबाद एवं टूंडला क्षेत्र पंचायत में 19-19 बढ़ाने की तैयारी की है। सबसे कम मात्र सात वार्ड हाथवंत ब्लाक में बढ़ेंगे। ग्राम पंचायतों की संख्या शिकोहाबाद ब्लाक में सर्वाधिक 15 बढ़ी थी। इस परिसीमन के फाइनल होने के साथ त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव के सरगर्मियां तेजी से बढ़ेंगी।
ब्लाक का नाम बीडीसी पहले अब बनेंगे
फीरोजाबाद 90 109
टूंडला 96 115
नारखी 79 96
शिकोहाबाद 82 98
मदनपुर 84 97
अरांव 61 71
जसराना 52 62
एका 79 89
हाथवंत 66 73
----------------------------
कुल 689 810
----------------------------
जिले में 121 क्षेत्र पंचायत के वार्ड बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया है।