यमुना नदी में युवक की तलाश करतीं एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीम। स्रोत पुलिस
- फोटो : यमुना नदी में युवक की तलाश करतीं एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीम। स्रोत पुलिस
शिकोहाबाद। संदिग्ध परिस्थति में नौरंगी पुल से यमुना नदी में कूदे संविदा लाइनमैन का सुराग नहीं लग सका है। दूसरे दिन भी एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीमें यमुना नदी में लापता युवक की तलाश करती रहीं।
विज्ञापन
नसीरपुर गांव के रहने वाले रामनरेश (40) विद्युत फीडर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। संदिग्ध परिस्थति में शुक्रवार दोपहर नौरंगी पुल से यमुना नदी में कूद गए थे। उनकी चप्पलें एवं बाइक नदी किनारे खड़ी मिली थीं। नसीरपुर पुलिस ने यमुना नदी में कूदे लाइनमैन की तलाश के लिए एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी की टीमें आगरा एवं एटा से बुलाई थीं। जिन्होंने शुक्रवार शाम को ही यमुना नदी में स्टीमर की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी थी। रात होने के कारण कुछ देर के लिए सर्च ऑपरेशन बंद रहा। शनिवार सुबह सात बजे से पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शनिवार शाम तक काफी तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। इंस्पेक्टर नसीरपुर जसवीर सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। उसकी तलाश की जा रही है।