फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अभिलेख नहीं मिलने पर एसडीएम ने दिया जुर्माने का आदेश

Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बा पाढ़म में लगने वाली लहसुन मंडी का एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने एक दुकान पर लाइसेंस नहीं होने पर जुर्माना लगाने का निर्देश मंडी सचिव को दिया। एसडीएम जसराना आदेश सिंह सागर ने मंगलवार को पाढ़म मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर अनाधिकृत रुप से मंडी संचालित करने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने व्यापारियों को मंडी समिति में खरीद के निर्देश दिए। इस दौरान एक दुकान पर लहसुन की बोरी रखी मिलने पर अभिलेख मांगे। मौके पर मौजूद मुनीम कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। माल खरीदने का लाइसेंस भी नहीं था। एसडीएम ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस माल खरीदने पर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी पर जुर्माना लगाने का निर्देश अवागढ़ की मंडी के सचिव को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें