फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में फेको मशीन से ऑपरेशन शुरू

Wed, 20 Sep 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन अब आधुनिक फेको मशीन से शुरू हो गया है। मंगलवार को नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने पहला ऑपरेशन किया। मशीन पर अस्पताल प्रशासन ने करीब 60 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन



नेत्र रोग विभाग में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने मरीजों को राहत देने के लिए आधुनिक फेको मशीन उपलब्ध कराई है। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि फेको मशीन आने के बाद छोटे से छेद के माध्यम से दूरबीन के जरिए मरीज का ऑपरेशन कर दिया जाता है। पहला ऑपरेशन सफल रहा है।




- यह आधुनिक फेको मशीन मेडिकल कॉलेज में आई है। इसके जरिये दूरबीन विधि से आसानी से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। यह मंडल की पहली अत्याधुनिक फेको मशीन हैं। इससे निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। - डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, विभागाध्यक्ष नेत्र विभाग, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें