50 बकाएदारों पर कसा शिकंजा, काटे गए कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान सोमवार को यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में जारी रहा। एसडीओ दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में टीमों ने टापा खुर्द और लक्ष्मी नगर में छापेमारी की। विद्युत बिल जमा न करने वाले 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
जेई कयामुद्दीन की टीम लक्ष्मी नगर और टापा खुर्द में पहुंची। टीम ने क्षेत्र में कैंप लगाया। बकाएदारों के घर-घर जाकर विद्युतकर्मियों ने बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया। कुछ देर तक टीम बैठी रही। मगर, कैंप में कोई भी उपभोक्ता बिजली का बिल जमा करने के लिए नहीं पहुंचा। टीम ने बकाएदारी पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरु कर दिए। जेई ने बताया कि यह अभियान नियमित चलेगा। जो उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करेंगे। उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा बिना बिल जमा किए कनेक्शन जुड़े मिलेंगे, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।