रसूलपुर क्षेत्र के 11 घरों में पकड़ी विद्युत चोरी
फिरोजाबाद। एक्सईएन अनुज सेठ के नेतृत्व में रसूलपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ थाना आसफाबाद में एफआईआर दर्ज करा दी है।
सोमवार को सुबह चार बजे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान भी अभियान में साथ रहे। टीम ने हाइलाइन लॉस क्षेत्र रसूलपुर से जुड़े मोहल्लों में चेकिंग की। 11 घरों में अवैध कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। एक्सईएन ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करा दी है। संवाद