फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 234 लावारिस वाहनों की नीलामी पर स्क्रैप डीलरों व ठेकेदारों ने उठाए सवाल

Mon, 26 Jun 2023 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को सिरसागंज थाना में लावारिस एवं एमवी एक्ट के तहत विरुद्ध वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पर बोली लगाने पहुंचे ठेकेदारों ने उठाए सवाल। कई ठेकेदारों ने निलामी प्रकिया पर सवाल उठाते हुए शिकायत पत्र जिलाधिकारी को दिया। शिकायत कर्ता ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर बोली में प्रतिभाग नहीं करने देने एवं नियमों की अनदेखी का आरोप लगा कर निलामी को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज क्षेत्र में 234 वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी में एक ठेकेदार द्वारा दस लाख की बोली लगाने पर पूरी कराने की बात प्रशासन की ओर से कही गई है। वहीं वाहनों की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे कई ठेकेदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर नीलामी प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों के अनुसार अधिकारियों के इशारे पर वहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें नीलामी प्रक्रिया से पूर्व ही भगा दिया। थाना सिरसागंज की जगह कठफोरी पुलिस चौकी पर नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। नियम विरुद्ध तरीके से चहेते ठेकेदारों को नीलामी देकर शासन को भी राजस्व की हानि कराई है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित ठेकेदारों व स्क्रैप डीलरों में रिजवान, धर्मेद्र कुमार आगरा और गोपाल निवासी मैनपुरी ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नियम विरुद्ध तरीके से कराई गई नीलामी को निरस्त कराने की मांग की है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान एसडीएम सिरसागंज एवं तहसीलदार व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जो ठेकेदार व स्क्रैप डीलर नीलामी में वंचित रह गए है। नियम समय से काफी देर बाद पहुंचे। अगर किसी ठेकेदार स्क्रैप डीलर को कोई शिकायत है। तो वह लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक कुमार, एसडीएम सिरसागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें