फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईको ने पांच लोगों को रौंदा, वृद्ध की मौत, चार घायल

Mon, 26 Jun 2023 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार सुबह आगरा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ईको गाड़ी ने शहर के प्रमुख जैन मंदिर चौराहा पर पांच लोगों को रौंद दिया। एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल में एक मोटर साइकिल सवार युवक भी है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई गई है। जबकि कई लोगों को रौंदने के बाद ईको हाईवे सहारे रेलिंग में भी जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके भाग निकला।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे जैन मंदिर चौराहे की है। अचानक आगरा की ओर से आ रही अनियंत्रित ईको ने वाहन के इंतजार में खड़े कई लोगों को रौंद दिया। लोगों को रौंदने के बाद ईको कार हाईवे सहारे लगी लोहे की रैलिंग से जा टकराई। हादसे में वहां खड़े चंदन सिंह (65) निवासी हिमांयूपुर थाना दक्षिण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार रवींद्र (27) निवासी गौतम नगर थाना दक्षिण, लक्ष्मी देवी (32) निवासी हजरतपुर फैक्टरी थाना टूंडला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा में दो अन्य साइकिल सवार दो अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौका देख ईको चालक घटना के बाद रफूचक्कर हो गया। भीड़ में शामिल लोग गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां रवींद्र की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि ईको चालक की तलाश की जा रही है। हादसा का कारण बनी ईको को कब्जे में लिया गया है।
-
सड़क पर खड़े डग्गेमार वाहन आनन-फानन में आ गए सर्विस रोड
हादसे के करीब दस मिनट बाद पुलिस व यातायातकर्मी मौके पहुंचे। इससे पहले की जैन मंदिर के सामने दोनों ओर खड़े होने वाले डग्गेमार वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को मौके से भगा ले गए। बाद में सभी डग्गेमार वाहन हॉस्पीटल की साइड वाले सर्विस रोड पर खड़े नजर आए। खास है कि हादसा के वक्त ईको गाड़ी सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। उसकी नंबर प्लेट पर भी टैक्सी परमिट दर्ज नहीं था।
विज्ञापन

-
सवाल पूछने पर बिफरा यातायात पुलिसकर्मी
हादसा के बाद लोग जैन मंदिर पर यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाये तो एक पुलिसकर्मी लोगों पर बिफर गया तथा उल्टे ही लोगों पर सवाल दागते बोला, हम क्या करें। डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई करते ही शहर के जनप्रतिनिधि हमारे पीछे पड़ जाते हैं। हम तो अपनी नौकरी बचा कर काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें