फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए विज्ञान के चमत्कार

Fri, 19 Dec 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज उत्तर प्रदेश के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित 53वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में किया गया। इस प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने टीएलएम आधारित विज्ञान मॉडल की प्रस्तुति दी। उन्होंने रसायन विज्ञान से जुड़े रोचक प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के चमत्कारों को सरल भाषा में समझाया। इस दौरान हल्दी से सिंदूर बनाना, बिना स्याही कागज पर लिखना, रंग परिवर्तन के प्रयोग, नाचती जादुई गोलियां, अम्ल और क्षार की पहचान आदि प्रयोग प्रदर्शित किए गए। सभी ने अश्वनी के प्रयोगों की वैज्ञानिक व्याख्या और प्रस्तुति शैली की सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने अश्वनी कुमार जैन सहित सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सुनील कुमार जैन, राजकुमार, अजीत कुमार, गौरव बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें