फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कक्षा 8 तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद

Tue, 23 Jan 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब तक का सबसे घना कोहरा सोमवार को छाया रहा। सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा। हाईवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। बाजार भी देर से खुल सके। कोहरे व शीतलहर के चलते लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए रेड अलर्ट के दृष्टिगत कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यालयों का आज अवकाश घोषित किया है। आमजन को गलन भरी सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। हालात यह हैं कि कभी कोहरा तो कभी शीतलहर के कारण पारा नीचे गिर रहा है। सोमवार को भी सर्दी भरपूर रही। सर्दी के कारण सोमवार को सुबह से ही जमीं से लेकर आसमान तक कोहरे की सफेद चादर तनी दिखाई दी। अभी तक का सबसे घना कोहरा होने के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। इस तरह का नजारा शहर में भी देखने को मिला। कोहरे के कारण प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहीं तैयारियों पर भी असर पड़ा। हालांकि जोश एवं उत्साह के बीच श्रद्धालुजन तैयारी करने में जुटे थे। दिन में 11 बजे के बाद कोहरे की चादर कुछ छंटती दिखाई दी। तभी कार्यक्रमों की शृंखला आगे बढ़ सकी। इधर ग्रामीण अंचल में कोहरा एवं शीतलहर का असर दिखाई दिया। हालात यह थे कि युवाओं के द्वारा निकाली जाने वाली बाइक रैलियों के लिए सभी को इंतजार करना पड़ा था। इधर शाम को पांच बजे के बाद ही कोहरे की चादर एक बार फिर तनी दिखाई दी। इसके कारण शीतलहर का क्रम फिर से बढ़ गया।
विज्ञापन



इंटर कॉलेज 10 बजे खुलेंगे
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि सर्दी के कारण 23 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों का अवकाश रहेगा। हालांकि शिक्षक उपस्थित होकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। नवमीं से 12वीं तक के विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें