फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जब पुलिस सोते समय गिरफ्तार कर ले गई रवींद्र को

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या में श्री राम मंदिर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले राम भक्तों में से एक राम भक्त रवीन्द्र मोहन यादव भी थे। श्रीरामकाज सेवा समिति के जिला संयोजक होने के कारण पुलिस की पैनी नजर रहती थी। आंदोलन के दौरान सोते वक्त ही उन्हें उठाकर जेल भेजने का काम किया था।
विज्ञापन



अयोध्या में राममंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवक स्व.रवीन्द्र मोहन यादव के पुत्र एवं भाजपा नेता विशाल मोहन यादव ने बताया कि वर्ष 1990 में प्रदेश में जब सपा की सरकार थी थाना दक्षिण प्रभारी ध्रुवलाल यादव ने पुलिस बाल के साथ तड़के ही घर का घेराव कर लिया और पिताजी को सोते समय जीप में बैठने को कहने लगा था। पुलिस ने उन्हें रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) में निरुद्ध कर 19 सितंबर 1990 को जेल में बंद कर दिया था। 19 दिसंबर 1990 को जेल से रिहा किया गया। राम भक्तों की टोली में पिताजी के साथ स्व. आश्चर्य लाल नरूला,राम दास कुशवाह,ओमकार बंसल जी, मंगल सिंह राठौर भी आगरा जेल में बंद रहे थे। वह कहते हैं कि आज बेहद खुशी है कि अयोध्या में भव्य मंदिर में रामचंद्र विराजमान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें