फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुले स्कूल और दफ्तर

Sat, 31 Oct 2015 06:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश की स्कूल संचालकों ने धज्जियां उड़ा दीं।  शिक्षा विभाग जानकर भी जानबूझकर आंखें मूंदे रहा। मुख्यमंत्री ने लौहपुरुष  सरदार बल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए लेकिन शहर और देहात के क्षेत्रों के स्कूल खुले रहे। हालांकि आदेश को  पढ़ने के बाद निजी स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश तालिका में इस बार एक नई छुट्टी को सपा सरकार ने जोड़ दिया है। शासन ने लौहषुरुष की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। शहर और आसपास के प्रमुख स्कूलों के अलावा महावीर नगर, करबला, सुहागनगर आदि  क्षेत्रों में स्कूल खुले रहे। हालांकि 31 तारीख को महीना बंद होने की वजह  से मध्याह्न में भी अवकाश हो गया। परिषदीय स्कूल में शिक्षक  और बच्चे भी  पहुंचे। बाद में उन्हें लौटना पड़ा। व्हाट्सअप पर बने शिक्षक ग्रुपों में  छुट्टी है या फिर नहीं, इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही। सरकारी दफ्तरों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें