फिरोजाबाद। सीडीओ नेहा जैन की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ग्राम सचिव, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।
सीडीओ ने एडीओ पंचायत एवं ग्राम सचिवों को निर्देश दिया गया कि जो भी कार्य विद्यालयों में कराए जाने हैं, उनको 31 मार्च के पहले पूरा करा लें। इसके लिए ब्लॉकवार विद्यालयों की सूची डीसी दिनेश कुमार ने एडीओ पंचायतों को दी। समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर हेड मास्टर एवं खंड शिक्षा अधिकारी एडीओ पंचायत एवं ग्राम सचिव से मिलकर विद्यालय का कायाकल्प कराना सुनिश्चित करें।
मीटिंग में यह भी निर्णय लिया कि प्रत्येक शनिवार को एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक डीपीआरओ द्वारा ली जाएगी। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत प्रत्येक विद्यालय की रिपोर्ट से अवगत कराएंगे। एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक के दौरान बीएसए अरविंद पाठक, एबीएसए जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।