फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिले पांच स्कूल, 25 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मिले पांच स्कूल, 25 शिक्षकाें को नोटिस
विज्ञापन

बीएसए ने किया निरीक्षण, कई स्कूलों में हस्ताक्षर के बाद भी नहीं मिले गुरुजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के 10 परिषदीय स्कूलों का बृहस्पतिवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। पांच स्कूल बंद मिले। कुछ स्कूलों में शिक्षकों के रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। इन स्कूलों में तैनात 25 शिक्षकों का वेतन काटने के साथ नोटिस जारी कर बीएसए ने जवाब मांगा है।
बीएसए अंजली अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सुबह 7.35 बजे प्राथमिक स्कूल नीनावली में पहुंची। स्कूल मिला। गेट पर कोई बच्चा भी नहीं था। सुबह 7.59 बजे प्राथमिक स्कूल एवरनपुर बंद मिला। कंपोजिट स्कूल भरतपर सुबह 8.09, प्राथमिक स्कूल नगला भीम सुबह 8.19 और प्राथमिक स्कूल नगला डंबर 8.24 बजे बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्राथमिक स्कूल नगला देवी में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका दीपशिखा सुबह 10.05 बजे स्कूल से नदारद थी। शिक्षामित्र सुबह 11.05 बजे गैरहाजिर मिले। बुधवार को भी नहीं आए थे। शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया गया है। नगला खेड़ा में बीएसए को 9.36 बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापक यतेंद्र तिवारी गैरहाजिर थे। सुबह 8.49 बजे उन्होंने अवकाश लिया था, इससे साफ है क्षेत्र में निरीक्षण की जानकारी मिलने पर उन्होंने छुट्टी ली। उड़ेसर गजाधर सिंह में 9.51 बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंकुर यादव के हस्ताक्षर थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। यूपीएस उड़ेसर 10.37 बजे राजीव कुमार हस्ताक्षर कर गैरहाजिर मिले। प्राथमिक स्कूल उड़ेसर नगला गजाधर में बीएसए पहुंची तो मध्याह्न भोजन का समय था। बीएसए भी बच्चों के बीच में ही बैठ गईं। जब दाल-रोटी आई तो उसे उन्होंने खाया, लेकिन दाल में सब्जी नहीं थी। खाने के बाद में बीएसए ने प्रधानाध्यापक से कहा कि मौसमी सब्जियों का प्रयोग किया करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें