फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में मिलेगी कंप्यूटर शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कंप्यूटर की सप्लाई आ चुकी है, अब सैंपल का सत्यापन होने का इंतजार है।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय एका, नारखी और दबरई में छात्राओं की हाईटेक शिक्षा के लिए कंप्यूटर लगाए जाएंगे। एक सिस्टम से तीन पर मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। इस पैसे से कंप्यूटर, प्रिंटर, व किताबों की खरीद होनी थी। इन तीन विद्यालयों में हुई कंप्यूटर की सप्लाई के बाद जिला कमेटी सत्यापन करेगी।
जांच समिति में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, बीएसए और लेखाधिकारी शामिल हैं। प्रभारी डीसी अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर से शिक्षा हासिल होगी। सत्यापन के बाद स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा चालू कर दी जाएगी। किताबें एवं अन्य सामग्री भी जल्द ही खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें