फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खनपुर के पूर्व प्रधान पर लाखों के घपले की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत मक्खनपुर में पूर्व प्रधान खुर्शीद असलम पर एक ग्रामीण ने घपले का आरोप लगाते हुए डीएम चंद्र विजय सिंह से शिकायत की है। उन्होंने डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत एवं कसबा मक्खनपुर निवासी राहुल कुमार बघेल ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व प्रधान खुर्शीद असलम ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में काफी वित्तीय गड़बड़ियां की हैं। यह जिला लेखा परीक्षा अधिकारी व सहकारी समितियां पंचायत की ओर से 15 नवंबर 2019 को वित्तीय वर्ष 2013-14 एवं 2014-15 की आडिट की उपलब्ध कराईं गईं प्रतियां गड़बड़ी को उजागर करती हैं।
इस मामले की जांच की जाए। पूर्व प्रधान खुर्शीद असलम मुन्ना भाई का कहना है कि पांच वर्ष में ग्राम पंचायत मक्खनपुर को 78 लाख रुपया मिला है। यदि 61 लाख का घोटाला किया है तो फिर इतनी गलियां कहां से बन गई। पूरा ब्योरा मेरे कार्यकाल के दौरान रहे सचिव कुशलपाल के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अभी बाहर हूं, ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
नीरज कुमार सिन्हा - डीपीआरओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें