फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति से जुडे उद्यमियों को उद्योग विभाग देगा बढावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एससी-एसटी वर्ग (अनुसूचित जाति) के उद्यमियों को राजकीय संस्थानों द्वारा की जाने वाली विभिन्न उत्पादों की खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी। राष्ट्रीय ट्रेड फेयर वेंडर डेवलपमेंट योजनांतर्गत शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग योजनांतर्गत विभिन्न उत्पादों की निर्माण इकाइयों का संचालन करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को प्रत्येक स्तर पर विभिन्न औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर आयोजित होने वाले मेलों एवं हाटों में उनके उत्पादों के प्रदर्शन के लिए खास रियायतें दी जाएंगी। वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत चिह्नित उद्यमियों को उद्यमिता विकास से जुड़ीं तकनीकी जानकारी के लिए अप्रैल-मई में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान दिल्ली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
वेंडर डेवलपमेंट योजना के तहत आगामी दिनों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में राजकीय संस्थानों की सहभागिता भी होगी। इसमें एससी वर्ग के उद्यमियों को उत्पाद प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा। -अमरेश पांडे, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें