खदीजा ट्रस्ट के तत्वावधान में पानी बचाओ अभियान के तहत पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में जन जागरूकता जुलूस निकाला गया। जुलूस का कई स्थानों पर ही स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता पानी बचाओ के नारे अंकित तख्तियां लेकर चल रहे थे। कई सामाजिक संगठनों ने पूर्व विधायक के अभियान की सराहना की।
पानी बचाओ जनजागरण पदयात्रा को संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य शिव नरायन शास्त्री एवं यूपी रत्न चक्रेश जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गंज चौराहे से रवाना किया। जनजागरण यात्रा में शामिल लोग ‘जनता को जगाना है, पानी को बचाना है...।’ ‘जीवन का बोल है, पानी अनमोल है..।’ ‘पानी जिसका नाम है, जीवन उसका काम है..।’ ‘जल है तो कल है, जल ही जीवन है’ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस गंज चौराहे से डाकखाना चौराहा, माता वाला बाग, रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, नगला करन सिंह, दखल, बंबा चौराहा, किशन नगर होते हुए सत्कार टाकीज पहुंचा। जुलूस का अफजाल फारुखी, डा. उस्मान, बौबी खान, रिजवान, पप्पू यादव, राममोहन यादव, विपिन यादव, उदयवीर यादव ने भी स्वागत किया। डाकखाना चौराहा पर बब्बू तैलंग, प्रभाष जैन राजा, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, लटूरी सिंह, दिनेश शर्मा, पीडी जैन कालेज पर चौधरी रामपाल यादव, योगेश गर्ग, निशांत गर्ग, फ्लाईओवर के नीचे केडी जाटव, देवेंद्र बघेल, सोनू बघेल, राकेश राज झा, डा.अशोक सविता, टीकम सिंह राजपूत, कृपाशंकर मिश्रा, राकेश पचौरी, किशन नगर में ठा.आनंदपाल सिंह, रघुवीर सविता, सुमन देवी सविता, पूरन सिंह झा ने स्वागत किया। बंबा के चौराहे पर भारतीय सवर्ण महासभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक अजीम भाई के पानी बचाओ अभियान का समर्थन किया। पदयात्रा में संजीव उपाध्याय, शांतनु शर्मा, अमित गुप्ता, नीरज शर्मा, विवेक, अनुपम दुबे, रजत उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, सागर तिवारी आदि मौजूद रहे। राकेश राज झा ने पानी बचाओ संघर्ष समिति के पूर्व विधायक अजीम भाई का जोशीला स्वागत किया।