फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उपकरण कारीगरों की दुकानें खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत नगला सत्तू एवं बिल्टीगढ निवासी किसानों ने गल्ला काटने वाली मशीनों के मिस्त्रियों की दुकानें खुलवाने की मांग की है। कोराना वायरस को चल रहे लॉक डाउन का असर रवि की फसल गेहूं की कटाई को बैठे किसानों पर पड़ रहा है। बंदी के कारण कृषि उपकरणों की मरम्मत करने वाले मिस्त्रियों की दुकानें बंद हैं। ऐसे में किसान खराब उपकरणों की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत गांव बिल्टीगढ एवं नगला सत्तू निवासी कृषक रामसुमन यादव,भागीरथ एवं किशन गोपाल आदि ने उप निदेशक कृषि को दिए एक पत्र में कहा है कि मक्खनपुर क्षेत्र में कृषि उपकरणों की मरम्मत करने वाले मिस्त्रियों की दुकानें खुलवा दी जाएं। ताकि किसान अपने कृषि उपकरणों की मरम्मत करवा सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें