फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में 'संग्राम': सफाई कर्मियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस भी दिखी बेबस: देखें वीडियो

Mon, 19 Oct 2026 08:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रामलीला मैदान में सफाई को लेकर कर्मचारियों और युवकों में कहासुनी और तड़का-भड़की शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि तैश में आए सफाई कर्मियों ने मैदान में पड़े डंडे और झाड़ू के डंडे हाथ में उठा लिए और युवकों को खदेड़-खदेड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने की मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को सफाई को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों और स्थानीय युवकों के एक गुट के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने मैदान में पड़े डंडे उठाकर युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग सहम गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पूरी तरह असहाय नजर आए।
विज्ञापन


">http://

सोमवार को दिन में सफाई कर्मचारी रामलीला मैदान में झाड़ू लगाने और साफ-सफाई करने पहुंचे थे। मैदान में बसई मोहम्मदपुर इलाके के कुछ युवक बैठे हुए थे। सफाई कर्मियों ने जब उन्हें वहां से उठने के लिए कहा, तो युवकों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और तड़का-भड़की शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि तैश में आए सफाई कर्मियों ने मैदान में पड़े डंडे और झाड़ू के डंडे हाथ में उठा लिए और युवकों को खदेड़-खदेड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस रही बेबस, वीडियो हुआ वायरल
घटनास्थल पर दो से तीन पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन हंगामे के बीच वे असहाय नजर आए। मारपीट का यह पूरा लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफाई कर्मी डंडे लेकर युवकों को दौड़ाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। 

वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार, अपर नगर आयुक्त 

इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाना उत्तर में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें