फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चंद्रभवन में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना कार्यक्रम आयोजित किया। संघ कार्यकर्ताओं ने 12 घंटे में 51 हजार बार सूर्य नमस्कार किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन महानगर संघचालक डॉ. उमाशंकर सिंह ने किया। उद्घाटन क्रीड़ा भारती के सह मंत्री अभिषेक मित्तल क्रांति ने सूर्य नमस्कार के बारे में बताया।
चंद्रनगर विभाग प्रचारक प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने ध्वजारोहण के उपरांत कहा कि महानगर के दस नगरों के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अपनी टोलियां बनाकर सूर्य नमस्कार यज्ञ में भाग लिया।