हजरत सूफी सैय्यद अबरार हसन शाह हसनी का 37वां उर्स मुबारक शनिवार को संदल जुलूस के साथ संपन्न हो गया। नायब सज्जादा सूफी जमील नासिर अबरारी ने चादरपोशी व गुलपोशी की।
संदल का जुलूस सूफी सैय्यद अंसार हुसैन शाह हसनी एवं सूफी जमील नासिर की देखरेख में निकाला गया। जुलूस इमामाबाड़ा से शुरू होकर शीशग्रान, नालबंद चौराहा, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, कटरा पठानान स्थित दरगाहे अबरारिया पर समाप्त हुआ। शीशग्रान में जुलूस का स्वागत किया गया। बाद में कव्वालों ने कलाम पेश किए। सूफी सैय्यद अंसार हुसैन शाह हसनी ने देश की तरक्की के लिए दुआ कराई। कब्बाल आफताब, सगीर बीसलपुरी, अमजद सुल्तानपुरी, अमीर अहमद, कलियर शरीफ, प्यारे फीरोजाबाद व बाकर रामपुरी ने कलाम पेश किए।
मौके पर सूफी नफीसुल हसन, सूफी मोहम्मद अहमद दिलनवाज, रिजवानुल हक, सूफी शकील नासिर अबरारी, अकील नासिर, जावेद, साकिब अी, जुनेद मुकर्रम, जितेंद्र सिंह यादव, बृजमोहन शर्मा, अशोक कटारा, अकील गुलाब खां, महबूब अजीज, हाजी मिर्जा नसीम बेग आदि रहे।