शिकोहाबाद। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेंदु ने की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संचिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संचिता कुमारी, स्नेहा परिहार तथा प्रियंका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियंका व अंजली रही। निर्णायक की भूमिका में हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा तोमर, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. सीमारानी जैन तथा सांस्कृतिक प्रभारी कुमारी दर्शना रहीं।
कार्यक्रम का संचालन ब्यूटी सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन पूजा राजपूत ने व्यक्त किया। डॉ. नीलम, प्रीति सिंह, डॉ. माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पाण्डेय ने विचार व्यक्त किए।