फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड, बर्फी और लड्डू का नमूना प्रयोगशाला में असुरक्षित घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नवंबर 2020 में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने की रिपोर्ट आ गई है। आठ नमूने फेल हुए हैं। इनमें तीन नमूने तो प्रयोगशाला ने मानव जीवन के लिए असुरक्षित घोषित किए हैं। इन पर मुकदमा दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को स्टेशन रोड शिकोहाबाद से विक्रेता देशदीपक से पॉपुलर ब्रेड का नमूना लिया था, जो जांच में मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया है। जांच में मोल्ड और फफूंद की पुष्टी हुई है। दिसंबर 2020 में विक्रेता दिलनवाज की दुकान से लड्डू का नमूना लिया। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ में कार्मासाइन और टेट्राजाइन की पुष्टी हुई है। 19 नवंबर को विक्रेता प्रभूदयाल निवासी गढ़ी तिवारी से संग्रहीत बर्फी का नमूना भी असुरक्षित पाया गया है। नौ नवंबर को विक्रेता अभिषेक चौहान से लिया पैक्ड वॉटर का नमूना मिथ्याछाप घोषित किया है। नवंबर 2020 में विक्रेता आकाश अग्रवाल निवासी गल्ला मंडी से लिया रिफाइंड पॉमोलियन का नमूना भी मानकों के अनुसार नहीं पाया गया। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि संबंधित के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें