फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले 2.20 लाख किसानों की अटकेगी सम्मान निधि

Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 2.20 लाख किसानों ने यदि फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसंबर तक नहीं कराई तो फिर किसान सम्मान निधि मिलना मुश्किल होगा। शासन की ओर से जिले के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के आदेश दिए गए हैं। शासन के आदेश को एक माह से अधिक समय बीतने के बाद अभी तक 11 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। डीएम के आदेश के बाद मनरेगा के रोजगार सेवक, पंचायत सहायकों के साथ कृषि विभाग के अफसर जुटे दिखाई दिए। जिले के 2.31 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। शासन ने किसान सम्मान निधि को प्राप्त करने वाले सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के आदेश दिए हैं। इसकी शुरुआत तो 25 नवंबर से हो गई थी, लेकिन जिले में इसकी प्रगति काफी धीमी है। मतलब करीब एक माह में मात्र 11 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। प्रदेश स्तर पर जिले की स्थिति खराब होने पर डीएम रमेश रंजन ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने प्रगति बढ़ाने के लिए इस काम के लिए पंचायत सचिवों के साथ पंचायत सहायकों, मनरेगा योजना के रोजगार सेवकों के साथ आंगनबाड़ी आदि को लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया है। यही कारण रहा कि पिछले दो दिनों से किसानों की रजिस्ट्री कराने का काम काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन




-जिले में 2.31 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। अभी तक 11 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। सम्मान निधि पाने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। किसानों को जनसेवा केंद्र पर आधारकार्ड, खतौनी की नकल, आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन

सतेंद्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें