फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसानों के खातों में नहीं पहुंची सम्मान निधि, कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर

Sat, 27 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी होने के बाद भी कई किसानों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है, जिससे वे उप निदेशक कृषि कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जिले के करीब 2.30 लाख से अधिक किसानों के खातों में यह राशि भेजी गई है, लेकिन पैसा न आने से परेशान किसान बैंक पासबुक और आवेदन पत्र लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंच रहे हैं। खैरगढ़ के किसान अनिल कुमार और कपावली की अम्बरवती ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उनके खातों में सम्मान निधि नहीं आई और विभाग से कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। इस मामले पर उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय आने वाले किसानों के बैंक खातों की जांच में समस्या सामने आ रही है, इसलिए किसानों को अपने आधार लिंक बैंक खातों में सम्मान निधि की धनराशि चेक करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें