फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उद्योगों के विकास के लिए बैंक, ईएसआई अस्पताल पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की मांग पर डीएम ने औद्योगिक आस्थान के आसपास बैंक शाखा खोलने और ईएसआई हॉस्पिटल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की पैरवी तेज करने हेतु उद्योग व राजस्व विभाग को समन्वय कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उद्यमी संगठन की मांग पर डीएम ने व्हाइट कैटेगरी की इकाइयों को नेचुरल गैस सप्लाई दिलाने के लिए टीटीजेड और सुप्रीम कोर्ट में समुचित पैरवी करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें