फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक हरिओम यादव छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सपा के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को आखिरकार पार्टी ने निकालने का फैसला ले ही लिया। हरिओम यादव पिछले काफी समय से पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे। चुनाव से ठीक पहले हरिओम यादव के सपा से निष्कासन से जिले की राजनीति में बदलाव दिखाई देने की संभावना है।
विज्ञापन

सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हरिओम यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की लहर के बीच सिरसागंज सीट बचाने में सफल रहे थे। जिले की चार सीट भाजपा के खाते में गई थी लेकिन पार्टी की उपेक्षा और मनमुटाव के चलते सपा से हरिओम का मोहभंग हो गया। सैफई परिवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने सपा से हटकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया तो हरिओम यादव खुलकर उनके साथ आ गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसागंज विधायक ने प्रसपा के लिए काम किया।
लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव एवं अक्षय यादव के बीच चली वर्चस्व की लड़ाई के बीच भाजपा डॉ. चंद्रसेन जादौन जीते थे। विधायक पर निलंबन की तलवार काफी लंबे समय से लटक रही थी। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जसराना में सभा के दौरान हरिओम यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। तभी से पार्टी ने निलंबन का मन बना लिया था। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके निष्कासन की घोषणा कर दी। पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय एवं भाजपा से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया है। इस घोषणा से जनपद की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है।
विज्ञापन

भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करना चाहते हैं राम गोपाल: हरिओम
फिरोजाबाद। सपा से निष्कासन के बाद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी नहीं रही है। अब यह प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पार्टी हो गई है। मैने रामगोपाल यादव के कार्यों का विरोध किया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। नेताजी हैं तब तक रिश्तेदारी चलेगी। शीघ्र ही जिले के प्रमुख लोगों से मंथन करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें