सेल्समैन ने साथियों संग युवक को पीटा, वीडियो वायरल
शिकोहाबाद। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित शराब के ठेके पर शराब लेने गए युवक को सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ पीट दिया। जिससे ठेका पर हंगामा खड़ा हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। इस मारपीट को वहां खड़े कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
स्टेशन रोड स्थित एक युवक शराब के ठेका पर शराब लेने पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर सेल्समैन से उसका विवाद हो गया। इसके बाद सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ युवक की मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोग उसे मारते हुए ठेके से बाहर लेकर आए। जहां और लोग एकत्रित हो गए। मौजूद लोगों ने युवक को बचाया। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो मारपीट का देखा गया है। पीड़ित ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद