श्री हंस जयंती के मौके पर सद्भावना संत सम्मेलन का आयोजन आसफाबाद चौराहा पर स्थित तनु पैलेस के प्रांगण में होगा। सम्मेलन में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
श्री मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में होने वाले सद्भावना संत सम्मेलन की जानकारी देते हुए सुधा बाई, मदालसा बाई एवं कीर्ति बाई ने कहा हंस जयंती के मौके पर मानव उत्थान सेवा समिति आसफाबाद के सहयोग से सम्मेलन तनु पैलेस के प्रांगण में 14 नवंबर को होगा। उन्होंने कहा दोपहर एक बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक प्रवचन के साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा सद्भावना संत सम्मेलन में जिले भर से अनुयायी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से रामस्वरूप, विनोद कुमार, मनोज कुमार, देवकी नंदन आदि शामिल थे।