फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 01 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के आगमन पर कन्हैया सेवा समिति द्वारा साईं पालकी का आयोजन किया गया। साईं  पालकी राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बडे़ हनुमान मंदिर स्थित साईं बाबा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


साईं पालकी की शुरुआत राधाकृष्ण मंदिर से विधिविधान के साथ की गई। साईं भक्त बाबा की पालकी को कंधे पर लिए बड़े हनुमान मंदिर की ओर बढ़े। पालकी छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, गंज मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड स्थित बड़े हनुमान मंदिर स्थित साईं मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां विधिविधान के साथ हवन का आयोजन किया गया।
इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। साईं पालिका के आगे चल रहे बैंड की मधुर धुन पर युवा थिरकते चल रहे थे। साईं पालकी का मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। साईं पालकी के दौरान राधाकृष्ण की झांकी दर्शकों का मन मोह रही थी। इस दौरान विजय कुमार, प्रकाश गर्ग, सचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। उधर, नगला भाऊ से भी एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन डा. दिलीप यादव ने किया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पेमेश्वर गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें