फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खराब गुणवत्ता का बनाया जा रहा है सड़ामई से मक्खनपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़ामई से वाया बरामई होते हुए मक्खनपुर बिजलीघर तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा से की। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक मौके पर पहुंचकर खुद ही सड़क गुणवत्ता को जांचा। साथ ही पीडब्ल्यूडी के जेई के रवैये से डीएम को अवगत कराया। विधायक ने सड़क की गुणवत्ता में सुधार कर निर्माण कराने की मांग किया। ताकि सरकारी धन की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड की ओर से सड़ामई से वाया बरामई होते हुए मक्खनपुर बिजलीघर तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण इन दिनों कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न दिए जाने पर ग्राम प्रधान सड़ामई रविकांत शर्मा, ऊंधनी गांव की प्रधान गिरिजा देवी ने इसकी शिकायत की। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने गुणवत्ता सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की। सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सपा विधायक डा. मुकेश वर्मा से इसकी शिकायत की। विधायक शनिवार को मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को जांचा। विधायक ने विभाग के जेई से बात की। विधायक डा. मुकेश वर्मा ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता खराब होने तथा जेई के रवैये की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। जिलाधिकारी से उक्त मार्ग की सही गुणवत्तायुक्त बनाए जाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। विधायक की मौजूदगी के दौरान दिलीप कुमार पूर्व प्रधान, कुलदीप गुर्जर, राजवीर सिंह राठौर, सुदर्शन कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, संभव शर्मा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें