फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीएसए का तबादला, आशीष पांडेय नए बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अंजली अग्रवाल का शुक्रवार देर शाम स्थानांतरण हो गया है। अब आशीष कुमार पांडेय जिले के नए बीएसए होंगे। वर्तमान में गाजियाबाद में सह जिलाविद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से जिले में शिक्षा विभाग में फेरबदल की चर्चाएं चल रही थीं। शुक्रवार देर शाम शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। फिरोजाबाद की बीएसए अंजलि अग्रवाल को शासन ने लखनऊ संबद्ध किया है। वहीं गाजियाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत आशीष कुमार पांडेय को फिरोजाबाद भेजा है। नवागत बीएसए सोमवार को दोपहर में फिरोजाबाद बीएसए दफ्तर में पहुंच कर पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें