फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली के अधूरे निर्माण पर हंगामा, महिलाओं ने मजदूरों से छीने तसला-फावडे़

विज्ञापन
द्वारिकापुरी में सड़क निर्माण कार्य बंद कराती क्षेत्रीय महिलाएं हंगामा करती हुई - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मोहल्ला द्वारिकापुरी गली नंबर तीन में चल रहे आधी गली निर्माण कार्य का क्षेत्रीय महिलाओं ने बृहस्पतिवार को विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। महिलाओं ने मजदूरों के हाथों से तसला और फावड़ा छीन लिया साथ ही मशीन के आगे बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि नगर निगम द्वारा आधी गली बनवाई जा रही है आधी नहीं बनवाई जा रही। जब तक पूरी गली का निर्माण नहीं होता, कार्य नहीं होने देंगे। हंगामे की सूचना पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तर थाने की फोर्स भी पहुंच गई। पूरी गली के निर्माण के आश्वासन पर क्षेत्र के लोग माने तब निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन

मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी रविंद्र कुमार के घर से नाले तक गली का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। यह गली लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी है। सौ मीटर गली का निर्माण किया जा रहा है जबकि 50 मीटर छोड़ दी गई है। सौ मीटर गली के निर्माण का टेंडर नौ माह पूर्व उठाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। दो दिन पूर्व शुरू हुए निर्माण को लेकर क्षेत्रीय महिलाओं ने हंगामा किया था। उसके बाद ठेकेदार द्वारा कार्य रुकवा दिया गया। बृहस्पतिवार को ठेकेदार द्वारा फिर से कार्य लगाया गया तो महिलाएं एकत्रित हो गईं और निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही मजदूरों के हाथों से फावड़ा और तसला आदि छीन कर मशीन के आगे बैठ गईं। महिलाओं की मजदूरों सें हॉकटॉक भी हो गई। हंगामे पर सहायक अभियंता अमनेंद्र गौतम, जेई प्रवीन कुमार के साथ थाना उत्तर और नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम भी पहुंच गई। आक्रोशित महिलाओं को नगर निगम अधिकारियों ने पूरी गली के निर्माण का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया। तब कहीं जाकर निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें