ग्रामीण सफाई कर्मचारी तहसीलों पर करेंगे प्रदर्शन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति किए जाने की मांग की है। उन्होंने जून माह में होने वाले पंचायत सचिवों के पदों पर पदोन्नित करने की मांग की।
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहा पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो वह तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि जसराना तहसील में एका एवं जसराना के कर्मचारी सात जून को प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रकार तहसील शिकोहाबाद के प्रांगण में हाथवंत एवं शिकोहाबाद के सफाईकर्मी नौ जून, टूंडला तहसील में टूंडला के कर्मचारी 12 जून को, 14 जून को अरांव एवं मदनपुर के कर्मचारी सिरसागंज तहसील तथा नारखी व फिरोजाबाद के कर्मचारी फिरोजाबाद तहसील परिसर में 16 जून को धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र सिंह, पंकज करौतिया, यशपाल सिंह, जुगेश कुमार, राजकुमार प्रमुख हैं। संवाद