फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 280 गृहस्थी को मिले नए राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वंचित परिवारों में सरकारी खाद्यान उपलब्ध कराने हेतु जिले के पूर्ति विभाग ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 3255 लोगों को राशन कार्ड जारी कर दिए। उपरोक्त सभी को आगामी 20 अप्रैल को खाद्यान वितरण किया जाएगा। राशन कार्ड से वंचित पात्र गृहस्थी परिवारों में राशन कार्ड बना कर दिए जा रहे हैं। लगातार चल रहे अभियान के दौरान सोमवार तक जिले के शहरी क्षेत्रों में करीब तीन हजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुए सर्वे के उपरांत 280 लोगों को राशन कार्ड जारी किए गए। उपरोक्त सभी को खाद्यान उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक व डीलर के अनुसार डिमांड तैयार की जा रही है। इन सभी को आगामी 20 अप्रैल को खाद्यान उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिट घटने की शिकायतों का हो रहा निदान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता यूनिट कट जाने की वजह से खा्दयान कम मिलने की शिकायत कर रहे हैं। कई महिलाएं जनता कफर्यू के दौरान पूर्ति विभाग तक पहुंची गई। शिकायतें सामने आने पर पूर्ति विभाग ने यूनिट कट संबंधी शिकायतों का निराकरण शुरू कर दिया है। एआरओ सतीश कुमार के मुताबिक यूनिट कटने संबंधी शिकायतों को मंगलवार तक निराकरण करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें