फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने की क्राप कटिंग की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी ने सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न गांव में क्राप कटिंग की समीक्षा की। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने सोमवार की दोपहर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दौकेली एवं विजयपुरा आदि जगहों पर क्राप कटिंग का कार्य की समीक्षा की। क्षेत्रीय लेखपालों के साथ गांव पहुंचे एडीएम के साथ प्रधान रामवीर सिंह दिवाकर एवं पंचायत सचिव हरेद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को क्राप कटिंग के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन ने कृषि कार्य को आवश्यक गतिविधियों में शामिल किया है। कृषक किसी भी समस्या के निदान हेतु विभागीय अधिकारियों से संपर्क साध सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें