फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दरवाजे पर दबंगों का हंगामा, हाथापाई के साथ की धक्का-मुक्की

Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में मकान जबरन खाली कराने दबंग साथी के साथ पीड़ित के दरवाजे पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। पीड़ित से जमकर गाली-गलौज की। पीड़ित ने उसका वीडियो भी बना लिया। दबंग किसी से भी न डरने की बात कह रहे थे। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। गांव नगला धर्म निवासी सादम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही अनवर सिंह और जापान सिंह अपराधी किस्म के लोग हैं। वह मेरे मकान के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। साथ ही मकान को अपना बताकर जबरन खाली करने की बात कह रहे थे। जब वह गेट पर गया तो दोनों उसके साथ हाथापाई व धक्का-मुक्की कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर बेटा योगेश भी आ गया। तो दबंगों ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें