फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले के 2.33 लाख किसानों के खातों में भेजी 46.73 करोड़ की किसान सम्मान निधि की राशि

Fri, 30 Oct 2026 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिवाली से पूर्व किसानों को आवंटित की 24 वीं किस्त,विकास भवन में हुआ किसान उत्सव
विज्ञापन


-किसानों को बांटी बीज की मिनीकिट,हजरतपुर सहित पीएम किसान समृद्धि केंद्रों पर देखा लाइव

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान उत्सव का आयोजन विकास भवन सभागार में शुक्रवार को किया गया। जिले के 233651 किसानों के बैंक खाते में 46 करोड़ 73 लाख दो हजार रुपये की धनराशि इनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। दिवाली से पूर्व किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किसानों को बधाई देने के साथ उनके कल्याण के लिए संचालन योजनाओं की भी जानकारी दी।

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी किसानों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन समाप्त होने के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के दो लाख 33651 किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई है। किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने का आह्वान करने के साथ स्वगणना सभी से 16 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य कराने का आह्वान किया। किसानों से कहा कि 12 नवंबर से जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। छूटे हुए मतदाता एवं एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता फार्म छह को भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायण यादव ने पीएम किसान एवं पेंशन योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। उप निदेशक कृषि एसपी सिंह ने ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। पराली नहीं जलाने एवं ड्रिप स्प्रिंकलर को अपनाने पर जोर दिया। पीडी डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी,सहायक निदेशक मत्स्य गौरव सिन्हा, डिप्टी सीवीओ दीपक त्यागी,जावेद अली,दलवीर सिंह,रमनदेव शर्मा, राजेश यादव, प्रेम किशोर,शैलेंद्र कुमार, मनोज यादव,नागेंद्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किसानों को बांटी बीज की मिनीकिट

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सरसों के बीज की मिनीकिट का वितरण करने के साथ किसान सुरेंद्र सिंह को कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी भेंट की। कृषि ज्ञान केंद्र हजरतपुर,पीएम किसान समृद्धि केंद्र पर भी किसान उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें