फिरोजाबाद। नगर निगम के स्वच्छता विभाग एवं प्रवर्तन दल ने सोमवार को संयुक्त अभियान चला कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। तीन प्रतिष्ठानों से पांच किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग बरामद करने साथ ही 15500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
एसएफआई अरविंद भारती ने नगर निगम के प्रवर्तन दल के साथ बालाजी स्वीट्स से 4.5 किलोग्राम, मुकेश किराना स्टोर से नौ सौ ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया। बालाजी स्वीट्स पर 10,000 रुपये और मुकेश किराना स्टोर पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
दुकान का कूड़ा सड़क पर फेंकने के आरोप में कन्हैयालाल पर 500 रुपये जुर्माना लगाया। स्वच्छता अभियान प्रमुख अरविंद भारती ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी है। टीम में प्रर्वतन दल के राहुल कुमार भी रहे।