फिरोजाबाद। शनिवार को बकरीद पर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर देर शाम को यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया। शनिवार को ईदगाह में सुबह 7:15 बजे बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में सुबह साढ़े सात से नौ बजे के बीच बकरीद की नमाज होगी। इस दौरान डायवर्जन सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
यह रहेगी व्यवस्था
- भारी वाहन जरौली कट से शहर क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इटावा एवं आगरा की तरफ आने जाने वाले भारी वाहन नए बाईपास से होकर गुजरेंगे।
- नालबंद चौकी से सेंट्रल चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहन ई-रिक्शा आटो प्रतिबंधित रहेंगे।
- क्लब चौराहा से सेंट्रल चौराहे की तरफ जाने वाले भारी वाहन। ई-रिक्शा एवं आटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
- कोटला चुंगी से विवेकानंद चौराहा, घंटाघर, गंज मोहल्ला बाजार की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो प्रतिबंधित रहेंगे।
- जाटवपुरी व नगलाबरी से नालबन्द, सेंट्रल चौराहा घण्टाघर, गज मौहल्ला /बाजार की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
- जैन मंदिर चौराहा से गांधी पार्क से शहर क्षेत्र के अंदर जाने वाले व स्टेशनरोड पर की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।