फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अपाचे सवार बदमाशों ने लाखों के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत डंडियामई के समीप आटेपुर रोड पर दिन-दहाड़े भाई-बहिन को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने महिला और उसके भाई को तमंचे की बटों से पीटा, इससे वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। एसपी ग्रामीण और विधायक ने पीड़ितों से जानकारी की है।
विज्ञापन

नसीरपुर के गांव रजौरा निवासी रेखा (35) पत्नी सोमेश अपनी भाभी आरती पत्नी दीपक निवासी चंदन की मढैया थाना नगला खंगर के घर गई थीं। यहां बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला गोकुल से आरती का भाई प्रेमपाल भी आया हुआ था। बृहस्पतिवार को रेखा अपनी भाभी के भाई प्रेमपाल की बाइक पर बैठ कर आ रही थी। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र अंतर्गत आटेपुर रोड पर डंडियामई के सामने पहुंची, तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक को कट मार कर रोक लिया।
पीड़ित प्रेमपाल ने बताया दो बदमाश बाइक से नीचे उतरे और उन्होंने तमंचे तान दिए। रेखा ने बताया कि उन्होंने पहले आभूषण उतारने को कहा, जब उसने मना किया तो उक्त लोगों ने उसके कानों से झाले और गले से जंजीर तोड़ ली। जब उसने विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे की बट मार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश रेखा के पर्स को भी ले गए। रेखा ने बताया पर्स में सात अंगूठी, 15 हजार रुपये, एक मोबाइल रखा था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने बताया कि महिला से बदमासों ने लूट की है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लूट की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण कोतवाली पहुंचे
दिन-दहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित महिला और उसके रिश्ते के भाई से पूछताछ की। घायल महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया। लूट की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कोतवाली पहुंचे और पीड़ित महिला से पूछताछ की। वहीं विधायक डॉ. मुकेश वर्मा पीड़ित महिला से अस्पताल में मिले और उससे घटना के बारे में जानकारी ली और एसपी ग्रामीण ने पीड़िता से शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी कर न्याय दिलाने की बात कही।
कार सवार पर भी बदमाशों ने ताना था तमंचा
पीड़ित प्रेमपाल ने बताया कि जब बदमाश उसकी बहन से आभूषण लूट रहे थे, उस समय सड़क पर वाहनों का आवागमन भी था, लेकिन युवकों पर तमंचा देख किसी ने भी रुक कर विरोध करना उचित नहीं समझा। उसने बताया कि एक ईको कार चालक ने कुछ साहस दिखाया तो एक लुटेरे ने उस पर भी तमंचा तान दिया, जिसके बाद वह भी चला गया। अपाचे सवार बदमाश व्यस्त रोड पर लूटपाट कर भागने में सफल हो गए। इस घटना से लगता है कि बदमाशों क ोपुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें