फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन मंदिर से सवारियां बैठा रहीं रोडवेेज बसें

Wed, 22 Nov 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी चल रही है। रोडवेज अनुबंधित बसों की अव्यवस्था से हालात और खराब हो रहे हैं। बस स्टैंड की जगह सुभाष चौराहा स्थित जैन मंदिर पर से सवारियां भरते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन


रोडवेज के अनुबंधित बसें जैन मंदिर पर खड़े होकर सवारियां बिठाते हैं। इससे जाम लग जाता है। उसके बाद भी यातायात पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं करती। पुलिस एक-दो बसों के चालान कर इतिश्री ले लेती है। जबकि मनमाने ढंग से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सात बजे से अनुबंधित बसें रोडवेज बस स्टैंड के गेट नंबर दो के बाहर से लगना शुरू होती है जो जैन मंदिर तक कतारबद्ध तरीके से खड़ी होकर सवारियों को बैठाती हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देने से परहेज करते दिखाई देते हैं।



रोडवेज की बसों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। फिर भी यह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे। इनके उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - महेश यादव, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें