फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मुनीम की मौत, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
जयवीर उर्फ राजू का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में घायल ट्रांसपोर्ट के मुनीम की सोमवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव सुहागनगर स्थित उनके आवास पर आया तभी आक्रोशित लोगों ने फैक्टरी स्वामी से मुआवजे की मांग करते हुए शव को थाना रसूलपुर के बाहर रखकर जाम लगाया। हंगामे की जानकारी होते ही सीओ सिटी सहित काफी फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी जयवीर सिंह उर्फ राजू (40) शीतल खां रोड स्थित ट्रांसपोर्ट पर मुनीम का काम करता था। वो सोमवार को ही ट्रांसपोर्ट के ही ट्रक के साथ पैसा लेने मुरादाबाद चला गया था। इस दौरान सड़क हादसे में वह घायल हो गया था।
घायल हुए जयवीर को परिजन दिल्ली ले गए यहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को घर लाए थे। लोगों ने थाना रसूलपुर के सामने शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय, सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मृतक मुनीम जयवीर के परिजनों से बातचीत की और कहा कि घटना मुरादाबाद की है। इसलिए यहां पर जाम से कोई फायदा नहीं है। सीओ सिटी के समझाने पर परिजन घर चले गए। पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल था। बताते हैं कि उसके एक बेटा ऋषभ (8) कक्षा पांच में पढ़ता है व एक बेटी प्रियंका (14) जो कक्षा आठ में पढ़ती है।
आसफाबाद निवासी मुनीम जयवीर सिंह शीतल खां रोड पर स्थित मुरादाबाद ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। मुरादाबाद में हादसे में घायल होने के बाद दिल्ली में मौत हुई थी, शव को यहां लाने के दौरान जाम लगाने का प्रयास किया था। उन्हें समझाकर भेज दिया था।
विज्ञापन

इंदुप्रभा सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें